चमोली: आपदा की मॉकड्रिल में त्वरित रेस्क्यू पर रहा जोर, रैस्क्यू संचालन का हुआ अभ्यास–

by | Nov 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


चमोली: आपदा की मॉकड्रिल में त्वरित रेस्क्यू पर रहा जोर, रैस्क्यू संचालन का हुआ अभ्यास–

शनिवार को उत्तराखंड के सभी जनपदों में राज्य आपदा कंट्रोल रूम के दिशा-निर्देश अनुसार विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान जनपद चमोली में भी आपदा की विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार के दिशा निर्देशों में राहत एवं बचाव दलों ने त्वरित रैस्क्यू संचालन का अभ्यास किया। जनपद के कुल 6 स्थानों रैणी, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, टीएचडीसी पीपलकोंटी, नंदानगर और थराली में आपदा प्रबंधन टीमों ने मॉक रैस्क्यू अभियान चलाया।

रेणी क्षेत्र में ऋषिगंगा नदी पर झील बनने से बीआरओ का मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बनाई गई, जिसमें दोनों ओर लगभग 50 लोगों के फंसने पर रैस्क्यू अभ्यास किया गया। वहीं ज्योतिर्मठ में भूकम्प से जीएमवीएन भवन एवं एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में 15–20 लोगों को सुरक्षित निकालने का ड्रिल किया गया। टीएचडीसीपीपलकोटी की निर्माणाधीन सुरंग में क्षति एवं ऑक्सीजन की कमी के बीच 8–10 कार्मिकों के बचाव का अभ्यास किया गया। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के आपातकालीन कक्ष के क्षतिग्रस्त होने पर मरीजों व कार्मिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

इसके अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज घाट नंदानगर के दो कक्षों के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर 35–40 छात्रों के रैस्क्यू का अभ्यास किया गया। तहसील थराली में पहाड़ी से मलबा गिरने की अफवाह से उत्पन्न भगदड़ की स्थिति का परीक्षण करते हुए 10–12 घायलों को प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की ड्रिल आयोजित हुई।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी,मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता, एवं सम्बंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!