चमोली: हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक शिविर में दिखी उत्तराखंड संस्कृति की झलक–

by | Nov 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

स्वयं सेवकों के साहसिक गतिवि​धियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को कर दिया अ​​भिभूत–

गोपेश्वर, 16 नवंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक शिविर में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के एनएसएस स्वंयसेवियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में उत्तराखंड के स्वंय सेवियों ने साहसिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को अभिभूत कर दिया।

मनाली में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स (एबीवीआईएमएएस) में पांच से 14 नवंबर तक इस शिविर को आयोजित किया गया।

उत्तराखंड के दल का नेतृत्व पीजी कॉलेज गोपेश्वर के एनएसएस अधिकारी डॉ. डीएस नेगी व डॉ. प्रेमा खाती ने किया। शिविर से लौटने पर उन्होंने बताया कि शिविर में उत्तराखंड के गोपेश्वर, अगस्त्यमुनि, थत्यूड़, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, उत्तरकाशी और देहरादून महाविद्यालय के स्वंयसेवियों ने प्रतिभाग किया।

जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, चंडीगढ़ के 100 स्वंयसेवी शामिल हुए।

उत्तराखंड के स्वंयसेवियों का रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ट्रैकिंग, रिवरक्रासिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। समापन पर उत्तराखंड के लोक गीतों व नृत्यों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पर्वतारोहण व साहसिक खेलों की तकनीकी व सुरक्षा कौशल का प्रशिक्षण दिया।

उत्तराखंड राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत, जिला चमोली के एनएसएस समन्वयक जगदीश टम्टा, पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने स्वंयसेवियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे साहसिक शिविर युवाओं में नेतृत्व, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करते हैं।

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!