दहशत: चमोली जनपद में भालू की दहशत, जंगल में घास लेने गई महिला रात तक भी नहीं लौटी, भालू के हमले की आशंका–

by | Nov 19, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने भी चलाया सर्च अ​​भियान, महिला का नहीं मिला कोई सुराग, अंधेरा होने पर रोका सर्च अ​भियान–

चमोली, 19 नवंबर 2025: चमोली जनपद के पोखरी विकास खंड के पाव गांव में सुबह जंगल में घास लेने गई महिला रात होने पर भी घर नहीं लौटी है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंची और ग्रामीणों के साथ टीम ने जंगल में सर्च अ​भियान चलाया, लेकिन महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

महिला पर भालू या गुलदार के हमले की आशंका जतायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अनिल की 42 वर्षीय पत्नी रामेश्वरी देवी बुधवार को सुबह घास लेने के लिए गांव के पास ही जंगल में गई थी। शाम तक भी महिला के घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने जंगल में तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के रास्ते में रामेश्वरी की दरांती, परांदा, रस्सी एक ही जगह पर पड़ी मिली हैं।

आशंका जताई जा रही है कि महिला पर भालू या गुलदार ने हमला किया है। अंधेरा होने के कारण वन विभाग की टीम भी ग्रामीणों के साथ लौट आई है। अब बृहस्पतिवार को फिर से जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। ग्रामीणों ने भालू की इन दिनों दहशत बनीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक रहे हैं।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!