चमोली: गेडू की दाल और भट्ट की चुरकाणी का मजा, गुनगुनी धूप में दादी-नानी की रसोई का मजा ले रहे मेलार्थी–

by | Nov 29, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोपेश्वर पुलिस मैदान में एक सप्ताह तक आयोजन हो रहा सहकारिता मेला, उमड़ रही भीड़–

गोपेश्वर, 29 दिसंबर 2025: पुलिस मैदान में एक साप्ताहिक मेला आयोजित हो रहा है। मेले में नंदा-सुनंदा महिला ग्रुप की महिलाओं द्वारा दादी-नानी की रसोई के नाम से स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल में पहाड़ी व्यंजनों को परोसा जा रहा है। लोग गेडू की दाल और काले भट्टों की चुरकाणी को अधिक पसंद कर रहे हैं। सुबह से ही स्टॉल में लोगों की भीड़उमड़ रही है।

नंदा-सुनंदा महिला ग्रुप की महिलाओं की ओर से पहली बार मेले में पहाड़ी व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल में ठेठ पहाड़ी खानपान के तहत दाल गेड़े पर बनाई जा रही है, जबकि पालक की सब्जी लोहे की कड़ाई पर। दादी-नाली की रसोई में मंडुवे की भरी रोटी, गहत की दाल, राजमा, तोर, पालक का साग, चावल, गहत के भरे पराठे, चेंसा, दाल के पकोड़े, रोटने, मिक्स दाल और भटवाणी जैसे पकवान बनाए जा रहे हैं।

नंदा-सुनंदा महिला ग्रुप की अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने बताया कि पहाड़ी खान-पान विटामिन से भरपूर होता है। पहाड़ी खानपान को संतुलित आहार माना जाता है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड अधिक पड़ती है, इसलिए यहां मोटा खाना-मोटा पहनना को अधिक पसंद किया जाता है।

सहकारिता मेले में पहुंच रहे अधिकारी भी स्टॉल की खूब सराहना कर रहे हैं। स्टॉल का संचालन राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट, गीता बिष्ट, कलावती पाठक, मंजू देवी और उमा नेगी कर रही हैं।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!