चमोली: औली में होंगे राष्ट्रीय स्कीइंग खेल, उत्तराखंड करेगा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी–

by | Nov 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बर्फबारी के बाद आयोजित होंगे राष्ट्रीय खेल, मौसम पर निर्धारित रहेगा खेलों का आयोजन–

ज्योतिर्मठ, 30 नवंबर 2025: यदि मौसम मेहरबान रहा तो आगामी वर्ष जनवरी या फरवरी में औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।

औली को आगामी वर्ष की राष्ट्रीय स्कीइंग खेलों की मेजबानी मिल गई है। मौसम मेहरबन रहा तो देश के कोने-कोने से स्कीइंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने यहां पहुंचेंगे। हालांकि खेलों का आयोजन बर्फबारी पर निर्भर करेगा। यदि बर्फ समय पर और अच्छी हुई तो खेलों का आयोजन बेहतर ढंग से हो सकेगा। यदि बर्फबारी कम हुई या देर से हुई तो आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं।

विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने बताया कि स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के द्वारा औली को स्कीइंग खेलों की मेजबानी दी गई है। अभी खेलों की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बर्फबारी के बाद कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।

औली में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता मिलने पर क्षेत्रीय खिलाड़ियों व स्कीइंग प्रेमियों में उत्साह है। मौजूदा समय में औली में बर्फ नहीं है। प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने के लिए पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। औली में इन दिनों रात का तापमान शून्य से नीचे जा रहा है।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!