चमोली: अति​थि समझ कर अपनाया, उसने बच्चों पर ही रखी बुरी नजर, पढ़े पूरी खबर–

by | Nov 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली में छेड़छाड़ वाले अतिथि शिक्षक को ग्रामीण देते थे पूरा सम्मान, अजब-गजब, नजीबाबाद का रहने वाला और चमोली का स्थाई निवास–

गोपेश्वर, 30 नवंबर 2025: चमोली जनपद में मानवता को तार-तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिले के एक इंटर कॉलेज में एक धर्म विशेष वाले ​शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी करने और छात्र का शोषण करने के आरोप लगे हैं। आरोपी अतिथि शिक्षक जब से गांव की स्कूल में आया, तब से ग्रामीणों ने उन्हें पूरा सम्मान दिया था, धर्म विशेष का होने के बावजूद ग्रामीण बिना किसी भेदभाव के उसे पहाड़ी दाल, सब्जी उपलब्ध कराते थे। मगर, शिक्षक उनके ही बच्चों पर बुरी नजर रख रहा था। जब ग्रामीणों को उसकी हरकत पता चली तो सभी हैरान रह गए।

अतिथि शिक्षक को करीब चार साल पहले विद्यालय में तैनाती मिली थी। पहले वह गांव के पास कुछ दूरी पर बने मकानों में रहता था। बाद में वहां किराया बढ़ा तो शिक्षक ने लोगों से अपनी समस्या बतायी। ग्रामीणों ने उसे गांव के बीच ही एक घर में कमरा दिला दिया। लोग उसे घर की सब्जी, दालें खूब दिया करते थे। यहां तक की दूध भी उपलब्ध कराते थे। लेकिन उस अतिथि शिक्षक की उनके ही बच्चों पर बुरी नजर थी।

राजनीतिक विज्ञान का अतिथि प्रवक्ता होने के बावजूद वह ट्यूशन पढ़ाने की बात करने लगा। आरोप है कि वह विद्यालय में पढ़ने वाली गांव की एक छात्रा को कमरे में आने, चाय पीने बातचीत करने के लिए बुलाता था। हालांकि छात्रा कमरे में कभी गयी नहीं। लेकिन वह अक्सर गांव की बालिकाओं के पीछे-पीछे जाता रहता था। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ छेड़खानी तक कर डाली। जिसके बाद छात्रा ने अपने घर में बताया तो शिक्षक की हकीकत सबके सामने आयी।

24 नवंबर को आरोपी शिक्षक पर छेड़खानी करने का आरोप है। 26 नवंबर को विद्यालय में सभी ग्रामीण पहुंचे और आक्रोशित होकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने उसे बिना किसी भेदभाव के पूरी मदद की। उसे गांव के बीच में कमरा दिया, हर सीजन में सब्जी देते, दाल देते, दूध, दही, घी, छांछ सब देते थे। लेकिन उसकी बच्चों पर इतनी गंदी नजर है यह किसी ने सोचा नहीं था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि अतिथि शिक्षक की इस हरकत से सारा विद्यालय स्टाफ हैरान रह गया। शिक्षक को ग्रामीण खूब सम्मान देते थे। ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को लिखित में सूचित कर दिया गया था। अब सबसे बढ़ा मामला यहां सामने आ रहा है कि नजीबाबाद का रहने वाला यह ​शिक्षक चमोली जनपद के स्थाई निवास पर यहां रह रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अतिथि शिक्षक के पास नजीबाबाद और चमोली दोनों जगह का स्थायी निवास प्रमाण पत्र है। सवाल यह है कि जब वह नजीबाबाद का निवासी है तो उसका यहां स्थायी निवास प्रमाण पत्र कैसे बन गया।`

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!