पहल: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने की चिपको नेत्री गौरा देवी को मरणोप्रांत भारत रत्न देने की पैरवी–

by | Dec 3, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा-गौरा देवी के पर्यावरण संरक्षण के कार्य को देश, दुनिया ने अपनाया, लंबे समय से चल रही भारत रत्न देने की मांग–

देहरादून, 03 दिसंबर 2025: राज्यसभा सांंसद महेंद्र भट्ट ने संसद में महान विभूति चिपको नेत्री गौरा देवी को मरणोप्रांत भारत रत्न देने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि गौरा देवी के पर्यावरण संरक्षण को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि देश-दुनिया ने उनके कार्य को अपनाया। लंबे समय से गौरा देवी को भारत रत्न देने की मांग उठ रही है।

रज्यसभा में महेंद्र भट्ट ने कहा कि गौरा देवी उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ विकास खंड के रैणी गांव की ग्रामीण महिला थीं, उन्होंने अपने जीवन काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी, यह आंदोलन हिमालय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों के कटान के विरुद्ध मातृश​क्ति ने शुरू किया था। यह वृक्षों के आलंगन ने जुड़ा आंदोलन था, इस आंदोलन को 51 वर्ष पूर्ण हो गए हैं।

पर्यावरण को बचाने के लिए चिपको आंदोलन 1974 को सीमांत रैणी गांव में शुरू हुआ था, जब पेड़ों को काटने वाले ठेकेदारों ने अपने लोगों को क्षेत्र में पेड़ कटान के लिए भेजा तो गौरा देवी ने कहा था पेड़ों को काटने से पहले उन्हें काटा जाए। उनकी इस आवाज को पूरे देश ने सुना, यह पर्यावरण संरक्षण का बढ़ा मुद्दा बना। इसके बाद यह आंदोलन भारत के हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार राज्यों तक फैल गया।

इस आंंदोलन का ही परिणाम रहा कि तत्कालीन भारत सरकार ने 15 वर्षों तक हिमालयी राज्यों में पेड़ कटान को पूर्ण प्रतिबं​धित कर दिया। चिपको आंदोलन गौरा देवी जी के संघर्षाों की कहानी है, मांग उठाई कि इस महान विभूति गौरा देवी को मरणोप्रांत भारत रत्न दिया जाए।

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!