चमोली: मैठाणा मेला आयोजन की तैयारियां शुरू, 10 से 16 दिसंबर तक होगा आयोजित, जिम्मेदारियां बांटी–

by | Dec 3, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

दशोली ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई बैठक, मेला संचालन के लिए वि​भिन्न समितियों का हुआ गठन–

गोपेश्वर, 03 दिसंबर 2025: प्रतिवर्ष मैठाणा में आयोजित होने वाले अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृ​षि विकास मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष मेला 10 से 16 दिसंबर तक आयोजित होगा। दशोली ब्लॉक सभागार में ​ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में वि​भिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांटी गई।

बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें निर्णय लिया गया कि स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों को प्राथमिकता दी जाएगी, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर आयोजित किया जाएगा, युवा कल्याण विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, सचिव राकेश खनेड़ा, संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष ​शिव प्रसाद डिमरी, ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी, कनिष्ठ प्रमुख शालनी खत्री, जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र रावत, यशवंत बिष्ट, नयन सिंह कुंवर के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!