गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ बास्केटबॉल का शानदार आगाज, 12 टीमें हो रही शामिल–

by | Oct 5, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में मंगलवार से जिला स्तरीय बास्केटबॉल का शुभारंभ हो गया है। ओलंपियार्ड मनीष रावत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद गोपेश्वर स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। ओलंपियार्ड मनीष रावत ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि खेल को हार जीत की भावना से नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने खि‌लाड़ियों  को मेहनत और लगन से खेलने का हौंसला दिया। प्रतियोगिता में 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य रचनात्मक कार्यों के साथ ही युवा-युवतियों को खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग करना चााहिए। भारतीय खिलाड़ी अब्बल सिंंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और पूरी तन्मयता के साथ, खेल भावना से खेलने का आहवान किया। कमलदीप त्रिपाठी प्रतियोगिता में मुख्य रैफरी की भूमिका में रहे। इस मौके पर अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, युवा खिलाड़ी धवल नवानी,आयुष वशिष्ठ के साथ ही कई खिलाड़ी मौजूद थे। बुधवार को मोर्निंग क्लब और फाइव स्टार टीम तथा बंगाल टाइगर व चीता इलेवन की टीम के बीच सेमी फाइनल मुकाबले होंगे।

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!