गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में मंगलवार से जिला स्तरीय बास्केटबॉल का शुभारंभ हो गया है। ओलंपियार्ड मनीष रावत ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद गोपेश्वर स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। ओलंपियार्ड मनीष रावत ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि खेल को हार जीत की भावना से नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से खेलने का हौंसला दिया। प्रतियोगिता में 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य रचनात्मक कार्यों के साथ ही युवा-युवतियों को खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग करना चााहिए। भारतीय खिलाड़ी अब्बल सिंंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और पूरी तन्मयता के साथ, खेल भावना से खेलने का आहवान किया। कमलदीप त्रिपाठी प्रतियोगिता में मुख्य रैफरी की भूमिका में रहे। इस मौके पर अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, युवा खिलाड़ी धवल नवानी,आयुष वशिष्ठ के साथ ही कई खिलाड़ी मौजूद थे। बुधवार को मोर्निंग क्लब और फाइव स्टार टीम तथा बंगाल टाइगर व चीता इलेवन की टीम के बीच सेमी फाइनल मुकाबले होंगे।
गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ बास्केटबॉल का शानदार आगाज, 12 टीमें हो रही शामिल–
by laxmi Purohit | Oct 5, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...
अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिलाधिकारी के...
वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
