चमोली: गोपेश्वर में अनियमित पेयजल सप्लाई पर पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जनप्रतिनि​धियों ने किया अधिशासी अभियंता का घेराव–

by | Dec 8, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पिछले दो माह से अमृत गंगा पेयजल योजना पर हो रही पानी की किल्लत, लोग हो रहे परेशान–

गोपेश्वर, 08 दिसंबर 2025: गोपेश्वर नगर में बीते दो माह से हो रही पेयजल किल्लत को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जनप्रतिनि​धियों व स्थानीय लोगों ने जल निगम कार्यालय में जाकर अ​धिशासीअ​भियंता का घेराव किया। जल संस्थान के अ​धिशासीअ​भियंता को भी वहीं बुलाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने नगर के लिए दूसरी पेयजल योजना निर्माण करने और अमृत गंगा पेयजल योजना को शीघ्र जल संस्थान को हेंडओवर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई न होने से नगर की करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

कहा कि पानी के बिल जल संस्थान की ओर से भेजे जा रहे हैं और पानी की सप्लाई जल निगम देख रहा है। आए दिन पानी की सप्लाई बाधित होने से लोग जलस्रोताें पर निर्भर हैं। नगर के लिए पानी की अतिरिक्त पेयजल योजना निर्माण की मांग उठाई गई।

चेतावनी दी गई कि यदि एक माह के भीतर पानी की सुचारु सप्लाई और योजना जल संस्थान को हेंडओवर नहीं की गई तो जल निगम के खिलाफ जन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, पूर्व बीकेटीसी सदस्य वीरेंद्र असवाल, राजेंद्र ममगाईं, रोहिताश पुरोहित, महेंद्र सिंह राणा, लोकेश रावत व अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!