चमोली: पीपलकोटी में धर्म विशेष के व्यक्ति को होटल बेचने की सूचना पर निकाला जुलूस-प्रदर्शन–

by | Dec 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विरोध में दोपहर तक बंद रहीं पीपलकोटी बाजार की दुकानें, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, युवा संगठन और बंड विकास संगठन ने किया विरोध, व्यापक सत्यापन की मांग की–

पीपलकोटी, 16 दिसंबर 2025: बाजार क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर एक होटल के बिक्री होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि क​​थित तौर पर इस होटल को एक धर्म विशेष के व्य​क्ति को बेचा जा रहा है। बंड विकास संगठन, युवा बंड संगठन, व्यापार संघ, महिला मंगल दल और स्थानीय लोगों ने इसका खुलकर विरोध किया है। कहा गया कि पीपलकोटी में होटल जैहाद नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों ने इसके विरोध में मंगलवार को दोपहर तक पीपलकोटी बाजार की सभी दुकानें बंद रखीं।

होटल के ​बिक्री होने और इसे धर्म विशेष के व्य​क्ति के सुपुर्द करने की बात पिछले कुछ दिनों से पीपलकोटी में फैली हुई है। इस बात पर हर कोई आक्रो​शित है। कहा गया कि यदि धर्म विशेष के व्य​क्ति के हाथों होटल सौंपा गया तो वे कोई भी कदम उठा सकते हैं। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मंगलवार को व्यापार संघ, बंड विकास संगठन, बंड युवा संगठन व महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं ने सेमलडाला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए ग्रेफ कैंप तक जुलूस प्रदर्शन किया। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह चारधाम यात्रा का आस्था पथ है। यहां होटल जैहाद नहीं होने दिया जाएगा। धर्म विशेष के व्य​क्ति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इधर, पुलिस प्रशासन मामले को देखते हुए अलर्ट मोड़ में आ गया है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!