तैयारी: बंड मेले की व्यापक तैयारी शुरू, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने यातायात, भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश–

by | Dec 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस अधीक्षक ने बंड संगठन के पदा​धिकारियों के साथ किया मेला स्थल का निरीक्षण, पढ़ें, दिए निर्देश–

पीपलकोटी (चमोली), 16 दिसंबर 2025: पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में 20 दिसंबर से सात दिनों तक आयोजित होने वाले बंड मेले के आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बंड विकास औद्योगिक पर्यटन मेले को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में होने वाली भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और पुलिस बल की तैयारी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने मेला आयोजकों को निर्देश दिए कि मेले में बाहर से आने वाले व्यापारियों, श्रमिकों व अन्य लोगों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना साझा करें।

इस दौरान मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, सामाजिक कार्यकर्ता व बंड विकास संगठन के वरिष्ठ पदा​धिकारी अयोध्या प्रसाद हटवाल, ताजबर सिंह नेगी, गुलाब सिंह, हरीश पुरोहित, गजेंद्र सिंह, रघुनाथ फर्स्वाण के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!