चमोली पुलिस का ​शिकंजा: एसडीएम कार्यालय में गाड़ी लगाने का झांसा देकर की ठगी, पुलिस ने राजस्थान से किया अरोपी को गिरफ्तार–

by | Dec 17, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नवंबर महिने में पुलिस को मिली थी मामले में लि​खित ​​शिकायत, ट्रेवल एजेंसी के मालिक ने दिया था झांसा, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर, 17 दिसंबर 2025: उपजिला​धिकारी कार्यालय में गाड़ी लगाने का झांसा देकर वाहन सहित गायब हाेने के आरोपी को चमोली पुलिस ने राजस्थान से ढूंढ निकाला। आरोपी को गिरफ्तार कर चमोली लाया गया है। बता दें कि

पांडुकेश्वर निवासी रुपेश पंवार ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में बीते 24 नवंबर को शिकायत दर्ज करायी। बताया कि वह ट्रेवल एजेंसी के नाम से वाहन बुकिंग करता है। ऋषिकेश से संचालित एक ट्रेवल एजेंसी के मालिक से उसका संपर्क हुआ। उसने टिहरी एसडीएम कार्यालय में प्रति माह 42 हजार रुपये पर वाहन लगाने का झांसा दिया। विश्वास में आकर अपने भाई के नाम पर पंजीकृत वाहन को लगाने की बात कही। एक साल पहले आरोपी ज्योतिर्मठ आया और वाहन लेकर चला गया। लेकिन न तो वाहन एसडीएम कार्यालय में लगा न ही वापस किया। फोन करने पर नए-नए बहाने बनाते हुए गुमराह कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेंद्र रावत के नेतृत्व में टीम गठित की। सर्विलांस व अन्य जानकारी पर पुलिस टीम पहले मथुरा और फिर वृंदावन गई, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। बाद में पुलिस ने जयपुर राजस्थान से आरोपी प्रवीण सिंह निवासी ग्राम अमसारी थाना देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी झांसा देकर वाहन ले लेता था, खुद बुकिंग पर चलाते हुए कमाई करता था। पकड़े जाने के डर से वाहन को लावारिस छोड़ देता था। ठगी के ऐसे आरोपियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!