चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोखरी की बहादुर बच्चियों से की बात, कहा उनका साहस पूरे प्रदेश के लिए गर्व व प्रेरणा–

by | Dec 23, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री ने भालू के हमले में जख्मी छात्र आरव और उसके परिजनों का फोन पर पूछा हालचाल–

पोखरी (चमाेली), 23 दिसंबर 2025: जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में भालू के छात्र पर हमला करने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भालू के हमले में जख्मी छात्र आरव व उसके परिजनों से मोबाइल फोन पर बात की और हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने भालू से बच्चों को बचाने में साहस दिखाने वाली छात्राओं दिव्या व दीपिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व व प्रेरणा का विषय है। सरकार ऐसे साहसी बच्चों को सदैव प्रोत्साहित करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर छात्र आरव, उसकी मां नीमा देवी, छात्रा दिव्या और दीपिका सहित परिजनों से बात की। सीएम ने कहा उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उपचार और सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

साहसी छात्राओं दिव्या और दीपिका से भी सीएम ने बात की। कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने जिस साहस, धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय उन्होंने दिया है वह गर्व का विषय है। अधिकारियों को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

वहीं पीड़ित छात्र आरव की मां नीमा देवी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके गांव में विद्यालय तीन किमी दूर है, इसलिए उसने बेटे को पढ़ने के लिए मायके भेज रखा है। यहां इतनी बड़ी घटना हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत यहां दौड़े आए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि भालू को मारने के आदेश दिए जाएं। इस दौरान ग्राम प्रधान रिंकी देवी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। इधर, घटना के बाद केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर के समीप​ भालू को पकड़ने के ​लिए पिंजरा लगा दिया गया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!