बिग ब्रेकिंग: केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने छह साल के मादा भालू को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद–

by | Dec 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

रात दो बजे देहरादून चिड़ियाघर की टीम ने ​भिकोना गांव के पास पकड़ा भालू, भारी भरकम भालू को देख वन कर्मी भी रह गए दंग–

पोखरी (चमाेली), 27 दिसंबर 2025: चमोली जनपद के भालू प्रभावित पोखरी के ​भिकोना क्षेत्र में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम ने एक छह साल के मादा भालू को पिंजरे में कैद कर लिया है। यह भालू क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। यह कई बार आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा था।

चमोली जनपद में पोखरी विकास खंड सर्वा​धिक भालू प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन भालू लोगों पर हमला कर रहा ह। जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में भालू और उसका बच्चा पहुंचा। भालू ने यहां एक छात्र पर हमला कर उसे करीब 30 मीटर तक घसीटकर ले गया। इसी को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा के निर्देश पर देहरादून चिड़ियाघर से डॉ. प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भालू पकड़ने के लिए पोखरी क्षेत्र में पहुंची हुई है।

शनिवार रात को करीब दो बजे टीम ने एक छह साल के मादा भालू को ट्रेंकुलाइज किया। उसके बाद उस पिंजरे में रखा गया। शनिवार को भालू को मोहनखाल लाया गया। भालू इतना विशालकाय है कि वन कर्मी भी डर गए। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि भालू को ​भिकोना क पास ट्रेंकुलाइज कर पकड़ गया है। देहरादून से पहुंची चिड़ियाघर की टीम ने भालू को पकड़ा है।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!