चमोली: ग्राम प्रधान पर उन्हीं के गांव की युवती ने लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी हुई दर्ज–

by | Jan 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

प्रधान के गांव की नाबालिग को किसी युवक द्वारा ले जाने के मामले में थाने आए थे प्रधानजी, खुद छेड़खानी में फंसे–

गोपेश्वर, 02 जनवरी 2026: चमोली जनपद के एक गांव में ग्राम प्रधान अपने गांव की नाबालिग को गांव के ही एक युवक द्वारा ले जाने के मामले में जनप्रतिनि​धि के नाते थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने आए थे। मगर ग्राम प्रधान के थाने से चले जाने के बाद शाम को गांव की ही एक युवती ने प्रधान पर यौन उत्पीड़न, आपरा​धिक धमकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

युवती की तहरीर के आधार पर गोपेश्वर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि युवती ने ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल को सौंपी गई है।

इधर, चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास ने बताया कि नाबालिग को भगाने के मामले में परिजनों ने शिकायत दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नाबालिग खुद ही घर आ गयी थी। नाबालिग के मामले में जांच की जा रही है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!