उक्रांद में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे काशी सिंह ऐरी, स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगा दल–

by | Oct 7, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। उक्रांद कार्यकर्ता भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दल के कायकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि काशी सिंह ऐरी दल में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि दल आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी। जनता के सम्मुख बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, संचार, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर जाएंगे और उनके साथ मिलकर इन मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेंगे। ऐरी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड देवभूमि को गर्त में धकेल दिया है। चुनाव में शराब और पैसों के बल पर सत्ता बटोरी जा रही है। इन दलों का जनता से कोई लेना देना नहीं रह गया है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर पहुंच गई है। उक्रांद पूरे दमखम के साथ विधानसभा में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पृथक राज्य गठन के लिए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था, लेकिन आज राज्य निर्माण को दो दशक से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन आज तक शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बना है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य की सरकारें मुख्य मुद्दों से भटक गई है। कहा कि उक्रांद को मजबूती देने का काम किया जा रहा है। पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव में दल प्रतिभाग करेगा। पूर्व में पंचायतों के अधीन 21 सरकारी विभाग होते थे, अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। ज‌बकि संविधान में यह व्यवस्था बनाई गई थी। इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। रेल परियोजना और देवस्थानम बोर्ड के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कृषि विश्व विद्यालय स्थापित करने की पैरवी की। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य में मूल निवास की बाध्यता होनी चाहिए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन सिंह मेहता, मदन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शाह, बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी बच्चीराम उनियाल, कस्बी लाल शाह, जिला महामंत्री सर्वेश्वर प्रसाद पुरोहित, ‌संगठन मंत्री दिगंबर सिंह, भगत सिंह कुंवर, कुंवर सिंह दानू, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष किशन सिह मेहता ने कहा कि जिला कार्यकारिणी सदस्यता अभियान पर जोर देगी। गांव-गांव में अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को दल में शामिल किया जाएगा। कहा गया कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागेदारी भी अधिक रहेगी। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!