विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी–

by | Jan 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के दिए निर्देश–

पीपलकोटी, 01 जनवरी 2026: विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टीबीएम साइट पर 30 दिसंबर की रात्रि को घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। उक्त घटना के संबंध में जिलाधिकारी, चमोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, चमोली द्वारा संयुक्त रूप से 31 दिसंबर को घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के कारणों की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी, चमोली द्वारा प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा जांच प्रक्रिया में सभी आवश्यक जानकारियां, तकनीकी विवरण आदि हेतु पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि तथ्यों के आधार पर टीबीएम साइट पर संचालित मोनोरेल प्रणाली का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा द्वारा कार्यदायी संस्था को सुरक्षा मानकों, वैधानिक प्रावधानों एवं मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के उपरांत परियोजना की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

घटना में प्रभावित 76 व्यक्तियों को प्राथमिक जांच एवं उपचार के पश्चात् डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि पांच कार्मिकों को जिला अस्पताल में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उनके उपचार एवं कल्याण हेतु टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा पूर्ण प्रबंधन किया जा रहा है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के लिए मानव जीवन एवं कार्यस्थल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था सुरक्षित, जिम्मेदार एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है, तथा सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप परियोजना को समय से पूर्ण कर राष्ट्र को समर्पित करने के लिए कटिबद्ध है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!