चमोली: पीपलकोटी में विष्णुगाडपरिचोजना की सुरंग में हुई लोको ट्रेन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू–

by | Jan 3, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी ने उपजिला​धिकारी चमोली को सौंपी जांच, कई श्रमिक हो गए थे इस दुर्घटना में घायल व जख्मी–

गोपेश्वर, 03 जनवरी 2026: सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे, तहसील चमोली अंतर्गत पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (टीएचडीसी) की टीबीएम साइट पर शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को ले जा रही दो लोको ट्रेनों के आपस में टकरा जाने से कई श्रमिकों के घायल होने की घटना हुयी थी।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट चमोली के आदेश पर दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच उपजिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी गई है। जांच के क्रम में घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त दुर्घटना से संबंधित कोई तथ्य, जानकारी अथवा साक्ष्य उपलब्ध हो, अथवा कोई व्यक्ति अपनी सूचना प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह अपनी सूचना लिखित अथवा मौखिक रूप में उपजिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, चमोली में प्रस्तुत कर सकता है।

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!