चमोली: बैंक के प्रबंधक ने फर्जी खाते बनाकर डकार दिए तीन करोड़ रुपये, हुआ मुकदमा दर्ज–

by | Jan 3, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने तीन साल में तीन करोड़ 19 लाख रुपये का किया गबन, पढ़ें कैसे पकड़े गए फर्जी खाते–

गोपेश्वर, 03 जनवरी 2026: गोपेश्वर नगर में पंजाब नेशनल बैंक शाखा भवन के निचले तल पर संचालित हो रहे उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक ने फर्जी तरीके से लोगों के खाते बनाकर करोड़ों रुपये डकार दिए। जब एक महिला अपना खाता खोेलने बैंक में पहुंची, तो मालूम पड़ा कि उसका खाता तो पहले से खुला है। जांच हुई तो कई संख्या में फर्जी खातों क खुलासा हुआ।

वर्तमान में बैंक के प्रबंधक अमित किमोठी ने पूर्व प्रबंधक अनुराग पुंडीर के विरुद्ध गोपेश्वर थाने में लि​खित​शिकायत की, जिस पर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक लोगों के आधार कार्ड और फोन नंबर के आधार पर उनके फर्जी एकाउंट खोल रहा था, और उनके नाम पर ऋण ले रहा था। ऋण की रा​शि को एक निजी फर्म व अन्य खातों में डाल रहा था। फर्जी खातों का खुलासा होने के बाद बैंक प्रबंधन ने ऐसे 40 खातों कोे बंद कर दिया है।

गोपेश्वर में ​स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा-

आरोप है कि पूर्व प्रबंधक अनुराग पुंडरी की ओर से 17 अगस्त 2022 से 5 जून 2025 तक कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक में तीन करोड़ 19 लाख रुपये का गबन किया है। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471 और 120 बी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से भी जांच की गई है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!