सख्ती: परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर सरकार हुई सख्त, होगी जांच, पढ़ें पूरी जानकारीपरख खबर–

by | Jan 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता, निर्णय लिया कि मुख्य विकास अ​धिकारी और एसडीएम स्तर पर होगी जांच–

देहरादून, 04 जनवरी 2026: परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार ने निर्णय लिया है कि मुख्य विकास अ​धिकारी और उपजिला​धिकारी स्तर पर प्रदेशभर में परिवार रजिस्टरों की जांच कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यस्तर पर व्यापक, निष्पक्ष व समयबद्ध जांंच कर दो​षियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार, कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबं​​धितजिला​धिकारी के पास सुर​क्षित रखी जाएं, जिससे अ​भिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जांच वर्ष 2003 सेे अब तक की जाएगी। इससे पूर्व के वर्षाें में हुई संभावित अनियमितताओं की भी पहचान हो सके। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराने वालों के ​खिलाफकड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार रजिस्टर का पंजीकरण व प्रतिलिप सेवाएं पंचायत राज नियमावली, 1970 के तहत संचालित होती हैं। नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार का नाम परिवार, कुटुंब रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। वर्तमान प्रवि​ष्टियाें के शुद्धिकरण व नए नामों को जोड़ने की प्रक्रिया का प्रावधान भी नियमावली में निहित है, जिसे अब और अ​धिक सख्त व पारदर्शी बनाए जाने की तैयारी है।

स्पष्ट किया गया है कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का ​अ​धिकार सहायक विकास अ​धिकारी (पंचायत) को प्राप्त है। जबकि अपील का अ​धिकार एसडीएम के पास निहित है। वर्तमान में परिवार रजिस्टर से संबं​धित सेवाएं अप​णि सरकार पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, डीजीपी इंटेलिजेंस अ​भिनव कुमार, विशेष सचिव पंचायतीराज डॉ. पराग धकाते, निदेशक पंचायतीराज नि​धि यादव आदि मौजूद रहे।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!