चमोली: एक और भालू मृत मिला, वन विभाग ने कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम–

by | Jan 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चट्टान से गिरने की आशंका, ज्योतिर्मठ के पास मृत अवस्था में मिला भालू–

चमोली, 04 जनवरी 2025: बदरीनाथ हाईवे पर ​स्थितगुलाबकोटी के पास नाले में एक भालू मृत अवस्था में मिला है। वन विभाग की टीम ने भालू के शव का पोस्टमार्टम करवाया। प्रथम दृष्टया मौत की वजह चट्टान से गिरना माना जा रहा है।

हेलंग में टीएचडीसी कंपनी के डैम साइड में गुलाबकोटी के पास रविवार को एक भालू मृत मिला। वहां काम कर रहे कर्मियों ने मृत भालू को देखा, सीआईएसएफ के अधिकारियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि भालू का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि चट्टान से गिरकर उसकी मौत हुई है। बताया कि यह मादा भालू है और उसकी उम्र करीब चार साल है। कुछ दिन पूर्व गोपेश्वर के लीसा फैक्ट्री बैंड के समीप जंगल में भी एक छह साल की मादा भालू मृत अवस्था में मिली थी।

इधर, चमोली जनपद में भालू की दहशत कम नहीं हुई है। पोखरी विकास खंड के बगवान गांव के ठीक सामने जंगल में दो दिनों से भालू घूमते दिखाई दे रहा है। महिलाएं जंगल में लकड़ी और घास लेने भी नहीं जा पा रही हैं।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!