चमोली: जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 351 लोगो ने किया प्रतिभाग, पटायूं के चोपताा क्षेत्र में आयोजित हुआ ​शिविर–

by | Jan 8, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विकासखंड ज्योतिर्मठ के न्याय पंचायत द्वीगतपोंण के टगणीतल्ली में आयोजित शिविर से 185 लाभार्थियों ने उठाया लाभ–

चमोली, 08 जनवरी 2026: जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ के न्याय पंचायत जाखपटायूं के चोपता क्षेत्र में गुरुवार को जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में कुल 351 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय स्टॉलों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 80 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 20 शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया संबंधित विभागों के स्तर पर प्रगति पर है।

शिविर में प्राप्त शिकायतों में प्रमुख रूप से पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की स्थिति तथा कृषि फसलों को बंदर, लंगूर एवं जंगली सूअरों से हो रहे नुकसान से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विकासखंड ज्योतिर्मठ के न्याय पंचायत द्वीगतपोंण के टगणीतल्ली में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ की अध्यक्षता में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 185 लाभार्थियों ने विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामचंद्र गौड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित हुई तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया, जिससे जनसेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से बनी है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!