आक्रोश: ग्वाड़ गांव की महिलाओं ने फूंका जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों का पुतला–

by | Jan 10, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वन विभाग के अ​धिकारियों से की आग लगाने वालों को चि​​न्हित करने की मांग, बैठक कर रणनीति बनाई–

गोपेश्वर, 10 जनवरी 2026: मंडल घाटी के ग्राम पंचायत ग्वाड़ की मातृश​क्ति ने जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों का पुतला फूंका। उन्होंने वन विभाग के अ​धिकारियों को जंगल में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके ​खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। महिलाओं ने गांव में बैठक का आयोजन भी किया और आगामी रणनीति तय की। शुक्रवार को ग्वाड़ गांव के ऊपरी क्षेत्र में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जिसके बाद वन पंचायत और केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सेंचुरी एरिया में जंगल स्वाह हो गए। कई हेक्टेयर वन संपदा भी नष्ट हो गई।

महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुवर जी ने कहा की जंगल भी पशु पक्षियों का आशियाना है और अराजक तत्व उनके आशियाना को बर्बाद कर रहा है तो जाहिर सी बात है पशु जंगल में आग लगने के कारण गांव की तरफ रुख करेंगे।

जिसमें महिला मंगल दल अध्यक्षा संतोषी कुंवर, ग्राम प्रधान गीता देवी, सरपंच कमला देवी,

गीता देवी, कमला देवी, सुमन देवी, कमला देवी, दीपा देवी, विंजू देवी, शोभा देवी, वंदना देवी, नंदा देवी, पवित्रा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट के साथ ही कई म​हिलाएं मौजूद रहे।

वहीं दूसरी और तीलूरोतेली पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता मीना तिवारी द्वारा माता अनसूया मंदिर के आस्था पथ पर जंगल में लगी आग को बुझाने का कार्य किया गया। साथ ही बताया कि जंगल में आग लगने से हमारे जंगल को कितनी क्षति पहुंचती है। जड़ी बूटियां नष्ट हो जाती हैं, पानी के स्रोत सूख जाते हैं और जंगली जानवरों का भोजन भी नष्ट हो जाता है। जिससे जंगली जानवर आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!