चमोली: जोशीमठ में चला प्रशासन का डंडा, निर्माण कार्य रुकवाए, पांच निर्माण किए सीज–

by | Jan 10, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सीमा सड़क संगठन को निर्माण कार्य करने पर जारी किया गया सख्त नोटिस, लंबे समय से नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य होने की मिल रही थी प्रशासन को सूचना–

जोशीमठ, 10 जनवरी 2026: जोशीमठ क्षेत्र में भूधंसाव के बाद से निर्माण कार्य बंद हैं। इसके बावजूद भी कई लोगों द्वारा निर्माण किए जा रहे हैं। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को तहसील प्रशासन ने निर्माणाधीन कार्यों को रुकवाकर उन्हें सीज कर दिया।

प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन कर अवैध रूप से हो रहे निर्माण को रोककर पांच निर्माणाधीन भवनों को सीज कर दिया है। सीमा सड़क संगठन को भी निर्माण कार्यों पर नोटिस जारी कर दिया गया है।

जोशीमठ के उपजिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर व​शिष्ठ ने बताया कि प्रशासन को पिछले कुछ समय से निरंतर शिकायतें मिल रही थी कि भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों में चोरीछिपे निर्माण कार्य हो रहे हैं।

शनिवार को प्रशासन की टीम ने गांधीनगर वार्ड, रवि ग्राम, सिंहधार और अपर बाजार में चल रहे निर्माणाधीन भवनों पर छापेमारी की और इन्हें तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया। रविग्राम क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों पर नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!