उत्तराखंड: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर आज उत्तराखंड बंद का एलान, पढ़ें कहां-कहां रहेगा बंद का असर–

by | Jan 11, 2026 | चमोली, देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

कांग्रेस सहित वि​भिन्न संगठनों ने कहा केवल सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में हो सीबीआई जांच–

देहरादून/चमोली, 11 जनवरी 2026: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर आज उत्तराखंड बंद का एलान किया गया है। कुछ जगहों पर प्रांतीय व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन ने बंद से अलग रहने का निर्णय लिया है, जबकि कुछ जगहों पर बंद का असर रहेगा। देहरादून में उत्तराखंड आंदोलन और पर्वतीय मूल के वि​भिन्न संगठनों ने अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय के लिए निर्णायक संघर्ष का एलान किया है,

संगठनों के पदा​धिकारियों ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वे सिर्फ सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में सीबीआई जांच हो। इस मांग को लेकर बंद का आह्वान किया है। कुछ जगहों पर मशाल जुलूस भी निकाला गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह उत्तराखंड की अ​स्मिता से जुड़ा सवाल है, इसके पक्ष में खुलकर सामने आने की जरुरत है, बंद का सभी लोग समर्थन करें। महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि सरकार सीबीआई जांच तो करा ही है, मगर स्पष्ट करें कि जांच ऐसी हो जिसमें वीआईपी का खुलासा हो। मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा बंद का पूरा समर्थन रहेगा।

कहा कि जब तक अंकिता मर्डर केस की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नहीं कराई जाती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इधर, चमोली के गैरसैंण व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मेहलचौंरी के मोहन सिंह, माईथान के संजय पुंडीर और रामगंगा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनमोहन परसारा ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बंद का समर्थन करते हैं। उन्होंने सभी को एकजुट होने की अपील की। श्रीनगर, पौड़ी में कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया है।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!