राहत: बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र सिरोहबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट को मिली भारत सरकार की स्वीकृति–

by | Jan 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के प्रयासों से सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य को मिली स्वीकृति, जल्द शुरु होगा ट्रीटमेंट–

रुद्रप्रयाग, 11 जनवरी 2026: जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (पुराना एनएच-58) पर सिरोबगड़ क्षेत्र में भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कार्य वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत किया जाएगा।

स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत सिरोबगड़ में चेनाज 350.767 से 350.938 तक भूस्खलन उपचार कार्य कराया जाएगा, जिसकी कुल स्वीकृत लागत लगभग 95.12 करोड़ रुपये है। इससे पूर्व राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 96.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे परीक्षण के उपरांत मंत्रालय स्तर पर संशोधित करते हुए स्वीकृति दी गई।

सिरोबगड़ क्षेत्र में लंबे समय से भूस्खलन की समस्या के कारण यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण तथा प्रस्ताव को त्वरित रूप से उच्च स्तर तक भेजने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

कार्य के अंतर्गत ढीली चट्टानों की स्केलिंग, हाई टेन्साइल केबल नेट, डीटी मेष एवं रॉक एंकर के माध्यम से पहाड़ीढलानों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे भविष्य में भूस्खलन की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। यह कार्य ईपीसी (EPC) आधार पर संपादित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिरोबगड़ ट्रीटमेंट कार्य की स्वीकृति से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित होगा तथा चारधाम यात्रा के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी। जिला प्रशासन जनसुरक्षा एवं जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!