पशुधन: जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गोधाम का हुआ विधिवत लोकार्पण–

by | Jan 19, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

निराश्रित गोवंशों को मिला सुरक्षित आश्रय, जनसहयोग से साकार हुई पहल–

अगस्त्यमुनि, 19 जनवरी 2026: जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गोधाम (गऊ सेवा भवन) का सोमवार को विधिवत लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी एवं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतीक जैन सहित उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर गऊ सेवा भवन का औपचारिक लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गऊ पूजन कर गौ माता को भोग भी अर्पित किया गया।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन, नगर पंचायत, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही इस गौशाला का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह अगस्त्यमुनि क्षेत्र की पहली गौशाला है, जो हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में गौशाला निर्माण पर विशेष फोकस किया जा रहा है, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशों की समस्या को देखते हुए गौशालाओं का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्राकृतिक चारे की कमी के कारण निराश्रित गोवंशों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस गौशाला के निर्माण से नगर क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध हो सका है। उन्होंने जानकारी दी कि अगस्तमुनि नगर क्षेत्र में ही एक अन्य गौशाला हेतु भूमि का चयन की प्रक्रिया गतिमान है, जिसका निर्माण जिला खनन निधि (DMF) से प्रस्तावित है। वर्तमान गौशाला की क्षमता 53 गोवंशों की है, जबकि तिलवाड़ासुमाडी क्षेत्र में भी गौशाला निर्माण के प्रस्ताव हैं, जिससे भविष्य में लगभग 190 गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों की सेवा जनसहयोग से ही संभव है और आम नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन व अन्य सामग्री का सहयोग कर गौ सेवा में सहभागी बन सकते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने अपने संबोधन में जिलाधिकारी सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग से ही इस गऊ सेवा भवन का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से यह गौधाम निर्मित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घर से रोटी व अन्य भोजन सामग्री लाकर गौ माता को अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में निराश्रित गौवंशों को भटकते देखना अत्यंत पीड़ादायक था, किंतु आज गौ माता को एक सुरक्षित आश्रय मिल सका है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी उखीमठ अनिल शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन विजयपाल राणा, मंदाकिनी शरद उत्सव समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल सहित व्यापार संघ के सदस्य, जिला अध्यक्ष गौ सेवा समिति रोहित डिमरी, गौसेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!