चमोली में इस अधिकारी के घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस–

by | Oct 11, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पोखरी।  प्रदेश में बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी चमोली जिले के प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा के हरशिंकर गांव स्थित पैतृक घर पर पुलिस ने दबिश दी। घर पर चेतावनी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि वे समय रहते एसआईटी या पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए प्रस्तुत नहीं हुए तो उनके घर की कुर्की कर दी जाएगी। वर्ष 2015-16 में हरिद्वार में मलेठा के सहायक  समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए यह घोटाला हुआ था। जिसमें वह मुख्य आरोपी भी हैं। टीकाराम मलेठा पर आरोप है कि वर्ष 2015-16 में जनपद हरिद्वार में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रहते हुये उन्होंने सरस्वती प्रोफेशनल डिग्री कालेज जगजीतपुर के ‌कथित 91 छात्रों का फर्जी सत्यापन किया। जिस वजह से कॉलेज में 41 लाख 42 हजार 600 रुपये का घोटाला सामने आया था। पिछले वर्ष कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर रहे विवेचना निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने टीकाराम मलेठा को अपना पक्ष रखने के लिये बुलाया। लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद उनके निजी आवास 126/5 खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वार में नोटिस चस्पा कर दिया गया। सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ जांच टीम उनके घर हरिशंकर गांव पहुंची। लेकिन वे वहां से भी फरार मिले। टीकाराम मलेठा के घर पर कुर्की का नोटिस चिपका दिया गया है।  

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!