चमोली: चमोली जनपद में बर्फबारी का अलर्ट, ट्रैकिंग पर एक दिन के लिए लगाई गई रोक–

by | Jan 22, 2026 | चमोली, मौसम | 0 comments

पर्यटन और ट्रैकिंग गतिवि​धियों पर रोक लगायी गयी, राज्य आपदा प्रा​धिकरण की ओर से जारी की गई अलर्ट रहने की एडवाइजरी–

चमोली, 22 जनवरी 2026: चमोली जनपद में वसंत पंचमी पर्व के दिन बारिश, बर्फबारी का अलर्ट घो​षित किया गया है। जिसे देखते हुए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से अलर्ट की अडवाइजरी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है। इसको देखते हुए राज्य आपदा प्राधिकरण की ओर से अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। यदि बर्फबारी होती है और पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाते हैं तो उनके वहां फंसने की आशंका है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि आपदा विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी को देखते हुए एक दिन के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने पर रोक लगाई गई है।

इन दिनों चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियां बर्फ विहीन हैं, मगर पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। औली और क्वारीपास क्षेत्र में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। 23 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। 22 जनवरी को ही आसमान में बादल छाने लगे हैं।

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!