जागरुकता: गढ़वाल विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय सीयूइटी जागरूकता कार्यक्रम समाप्त–

by | Jan 22, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जनपद के 20 से अ​धिक इंटरमीडिएट विद्यालयों में सीयूईटी परीक्षा की दी जानकारी–

रुद्रप्रयाग, 22 जनवरी 2026: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिन तक सीयूईटी प्रवेश परीक्षा जागरूकता अभियान बुधवार को समाप्त हो गया हैं। इस दौरान पांच सदस्यीय दो टीमों ने जनपद के 20 से अधिक इण्टरमीडिएट विद्यालयों में सीयूईटी परीक्षा की जानकारी दी।

बुधवार को राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज चन्द्रापुरी पहुंची टीम ने बताया कि कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर प्रवेश हेतु सीयूईटी(यूजी) 2026 को लेकर विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं है, जिसके कारण वे समय रहते सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाते और बोर्ड परीक्षाओं के पश्चात पंजीकरण से वंचित रह जाते हैं। विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ कपिल पंवार ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओपी गुसाईं के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीमों द्वारा इससे पूर्व रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में भ्रमण कर रही है।

टीम के सदस्य डॉ गंभीर कठैत, डॉ. वरुण बर्थवाल ने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि सीयूईटी(यूजी) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित है, इसलिए इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को शीघ्रातिशीघ्र आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजपति चमोली ने टीम का धन्यवाद किया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!