ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग में हेलि रेस्क्यू कर जीआईसी के प्रवक्ता को बचाया, जीवनदायिनी बना हेलिकॉप्टर–

by | Jan 22, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज बीना में अचानक बिगड़ी प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबियत–

रुद्रप्रयाग, 22 जनवरी 2026: जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनरक्षक उपचार,शिक्षक को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर। जनपद के अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह विद्यालय में कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा।

विद्यालय प्रशासन एवं सहकर्मियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना विलंब किए प्रभाकर थपलियाल को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ किया गया, किंतु उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही।

इसी दौरान घटना की सूचना जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय का परिचय देते हुए तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसके पश्चात गंभीर रूप से बीमार श्री प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया, यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उन्नत उपचार किया जा रहा है।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!