दुखद: आंगन से डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, मचा कोहराम–

by | Jan 25, 2026 | कोटद्वार, ब्रेकिंग | 0 comments

घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में लहुलुहान मिली, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घो​षित किया–

लैंसडौन (पौड़ी), 24 जनवरी 2026: पौड़ी जनपद के जहयरीखाल ब्लॉक के बरस्वार गांव में गुलदार ने घर के आंगन से एक डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया। काफी तलाश करने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों और परिजनों को दूर झाड़ियों में बच्ची लहुलुहान मिली। परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया।

बरस्वार गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बिरेंद्र सिंह की डेढ़ साल की पोेतीया​शिका कमरे से मां के साथ जैसे ही आंगन में पहुंची तो वहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने या​शिका पर झपट्टा मार दिया। गुलदार उसे उठा ले गया। मां के जोर जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। घर से करीब 25 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में बच्ची लहुलुहान मिली। बच्ची के पिता जितेंद्र सिंह के साथ ही ग्रामीण बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और लैंसडौन रेंज के वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम शालिनी मौर्य और वन विभाग के अ​धिकारी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!