सम्मान: उत्तराखंड को मिला एविएशन इको सिस्टम में श्रेष्ठ विंग्स इंडिया अवार्ड —

by | Jan 30, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों को इवाई सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता–

देहरादून, 30 जनवरी 2026: उत्तराखंड को एविएशन इको सिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ विंग्स इंडिया पुरस्कार मिला है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्य को यह पुरस्कार दिया है। एविएशन के क्षेत्र में उत्तराखंड की देशभर में नयीं पहचान बनी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी विंग्स इंडिया-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड को बेस्ट स्टेट प्रमोशन ऑफ एविएशन इको सिस्टम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन व विमानन पारि​स्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू व मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे, यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अ​धिकारी आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अ​धिकारी संजय सिंह टोलिया, हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की समग्र विमानन नीति, बेहतर प्रशासनिक समन्वय व प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रही है। जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व केंद्र सरकार के सहयोग से हेली सेवाओं के विस्तार, उड़ान योजन के सफल क्रियान्वयन और आधुनिक विमानन अवसंरचना के विकास से उत्तराखंड तेजी से एक उभरते विमानन हब के रुप में स्थापित हो रहा है।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!