खुली बैठक में तैयार हुआ मैड़ ठेली गांव के विकास का खाका–

by | Oct 13, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के मैड़ ठेली गांव में बुधवार को आयोजित हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विकास का खाका तैयार किया गया। ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। ग्राम प्रधान रोशन चंद्र और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बलवीर लाल ने ग्रामीणों को आवास योजना, वृद्घावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन के साथ ही कृषि व मनरेगा संबंधी कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया। ग्राम प्रधान रोशन चंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत के सतत विकास में सभी ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत, ग्राम रोजगार सेवक परमवीर रावत, अवर अभियंता कुलदीप मलासी, महेंद्र कुमार, यशंवत सिंह, सोहन सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, राजेंद्र रावत, किशोर सिंह, विवेक सिंह, हिम्मत सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला देवी, धीरेंद्र सिंह, अंकित, नारायण सिंह, ज्ञान सिंह, अब्बल सिंह आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!