गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के मैड़ ठेली गांव में बुधवार को आयोजित हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विकास का खाका तैयार किया गया। ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। ग्राम प्रधान रोशन चंद्र और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बलवीर लाल ने ग्रामीणों को आवास योजना, वृद्घावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन के साथ ही कृषि व मनरेगा संबंधी कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया। ग्राम प्रधान रोशन चंद्र ने कहा कि ग्राम पंचायत के सतत विकास में सभी ग्रामीणों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत, ग्राम रोजगार सेवक परमवीर रावत, अवर अभियंता कुलदीप मलासी, महेंद्र कुमार, यशंवत सिंह, सोहन सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, राजेंद्र रावत, किशोर सिंह, विवेक सिंह, हिम्मत सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला देवी, धीरेंद्र सिंह, अंकित, नारायण सिंह, ज्ञान सिंह, अब्बल सिंह आदि मौजूद थे।
खुली बैठक में तैयार हुआ मैड़ ठेली गांव के विकास का खाका–
by laxmi Purohit | Oct 13, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

Latest News
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...
राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियुक्ति, प्रसिद्ध...
रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...
आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...
