​पिंजरे में कैद हुआ गुलदार: रुद्रप्रयाग के सिंद्रवाणी क्षेत्र में दहशत मचा रहा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, मिली बड़ी सफलता–

by | Feb 7, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गांव में गुलदार ने पांच साल के मासूम बच्चे को अपना ​शिकार बना लिया था, फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल वाइल्ड लाइफ देहरादून और पशुलोकऋ​षिकेश भेजे गए–

रुद्रप्रयाग, 07 फरवरी 2026: सिंद्रवाणी गांव में 3 फरवरी को एक पांच साल के मासूम बच्चे को अपना ​शिकार बनाने वाले गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। तब से क्षेत्र में गुलदार की दहशत का माहौल था। घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं वन विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा गुलदार की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए, ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए है तथा विशेषज्ञ टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बीती देर रात्रि लगभग 10 बजे ककोड़ाखाल के समीप वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक मादा गुलदार (आयु लगभग 3-4 वर्ष) को कैद किया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा उक्त गुलदार की पहचान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) देहरादून तथा पशुलोक ऋषिकेश भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सिन्द्रवाणी की घटना में यही गुलदार शामिल था या नहीं।

उपप्रभागीय वनाधिकारी, अगस्त्यमुनि रेंज, देवेंद्र सिंह पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मादा गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद भी एहतियातन सिन्द्रवाणी क्षेत्र में अन्य स्थानों पर लगाए गए पिंजरे यथावत रखे गए हैं। साथ ही आधुनिक उपकरणों की सहायता से क्षेत्र में गुलदारों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। वन विभाग के कार्मिकों द्वारा निरंतर गश्त एवं सर्च अभियान जारी रखा गया है, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर न निकलें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!