चमोली: पुलिस ने जनपदभर में स्कूल वाहनों में परखे सुरक्षा मानक, कमियां दूर करने को दिया एक सप्ताह का समय–

by | Feb 7, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिलेभर में 60 से अ​धिक वाहनों में की गई चेकिंग, कहीं सीसीटीवी कैमरे खराब तो कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी–

गोपेश्वर, 07 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंंवार के निर्देश पर शनिवार को जनपदभर के विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की चेकिंग की गई। पुलिस ने साफ हिदायत दी कि लापरवाही, तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

बता दें कि तीन फरवरी को चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर पोखरी बैंड के पास कोठियालसैंण में संचालित हो रहे क्राइस्ट अकादमी विद्यालय की बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई थी। दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही सामने आई थी।

पुलिस विभाग ने शनिवार को पूरे जिलेभर में स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान 60 से अधिक स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कंट्रोलर और आग से निपटने के लिए स्मॉक सेंसर व फॉमसेटप की जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों की कमियां पाई गई हैं, उनके संचालकों को एक सप्ताह में कमियों को सुधारने के लिए कहा गया है। यदि तब भी कमियों को दूर नहीं किया गया तो संबंधित वाहनों को सीज कर लिया जाएगा।

अभिभावकों से अपील: आप भी रखें पैनी नजर

अभिभावकों से अपील है कि वे भी सजग बनें। अपने बच्चों को स्कूल वाहन में बैठाते समय सुरक्षा मानकों की जांच स्वयं करें। यदि वाहन संचालक नियमों की अनदेखी कर रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!