चमोली: भोटिया पड़ावों पर जनजाति के लोगों का हक, जल्द मिले मालिकाना हक–

by | Feb 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बेडूबगड़ में आयोजित जनजाति समागम में बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, किशन महिपाल के गीतों की रही धूम–

गोपेश्वर, 20 फरवरी 2026: नीती-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजत तीन दिवसीय ​द्वितीय जनजाति समागम में दूसरे दिन पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भोटिया पड़ावों का जनजाति के लोगों को मालिकाना हक देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि भोटिया जनजाति के ग्रामीण द्वितीय रक्षा पं​क्ति के लोग हैं। इनके विकास और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

बिरही में आयोजित समागम में ​दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उन्होंने कहा कि इन पड़ावों पर जनजाति के लोगों को मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। सीमा क्षेत्र के लोग मजबूत होंगे तो हमारी देश की सीमाएं भी मजबूत होंगी।

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जनजाति के लोगों की भोटिया पड़ावों में मालिकाना हक की मांग को विधानसभा में उठाया जाएगा।

इस मौके पर मलारी के ग्राम प्रधान देव सिंह राणा, शंकर राणा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वर शाह, हरिकृष्ण भट्ट, चंद्रशेखर पल्लव, कागा गांव के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, गौरव फरस्वाण, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक शंभू प्रसाद सती, अरविंद नेगी, गोविंद सजवाण, सुकीभलागांव के पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण सिंह फरकिया आदि मौजूद रहे। समागम में लोकगायक किशन महिपाल के ​किंगारी का झाला घुघूती, पंगरी का झाला घुघूती गीत पर दर्शक जमकर झूमे। उन्होंने कई गीतों की प्रस्तुतियां दी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनजाति समागम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भेजा है। मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के बाद हेलिकॉप्टर से अपराह्न 1 बजकर 40 मिनट पर सेमलडाला मैदान पीपलकोटी पहुंचेंगे और कार से अपराह्न दो बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!