चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा–

by | Feb 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, 24 फरवरी को मिली थी गोपेश्वर पुलिस को ​शिकायत, पढ़ें पूरा मामला–

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2026: बीते 24 फरवरी को वादी ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल पुत्र स्व0 श्याम दास निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र 23 वर्ष उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घिनौना कृत्य किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं003/2026 धारा 65,137(2),315(3) बीएनएस व 5ठ/6पोक्सोअधि0 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा नाबालिग लड़की के साथ हुए इस अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। साथ ही नाबालिग के साथ हुए इस घिनौने अपराध को लेकर स्पष्ट संदेश था कि आरोपी की गिरफ्तारी में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी व अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू किए । गोपेश्वर पुलिस की तत्परता ने दिनांक 24/02/2026 को अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार किया गया।

चमोली पुलिस न केवल अपराधों की रोकथाम के प्रति गंभीर है, बल्कि महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कटिबद्ध भी है

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!