देहरादून। कश्मीर घाटी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। पुंछ जिले के मेंढर में आतंकवादियों के साथ बृहस्पतिवार शाम से मुठभेड़ जारी है। यहां नर खास के जंगलों में तीन से चार आतंकवादियों को सेना ने घेर रखा है, बताया जा रहा है कि सेना द्वारा बृहस्पतिवार शाम से पूंछ जिले के मेंढर में नर खास वन क्षेत्र में एक काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन चलाया गया, इस ऑपरेशन के दौरान हुई भारी गोलाबारी में राइफलमैन 26 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी, ग्राम- विमन गांव, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल और 27 वर्षीय राइफलमैन योगंबर सिंह, ग्राम सांकरी, तहसील पोखरी, चमोली गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दोनों जवान शहीद हो गए। इन जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देकर आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया। देश को इन जवानों के शौर्य वलिदान पर गर्व है। इन शहीदों के बलिदान का भारत देश ऋणी रहेगा।
आतंकवादियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, इनमें एक चमोली का है जवान–
by laxmi Purohit | Oct 15, 2021 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...
पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
