चमाेली: शादी ब्याह में शराब परोसी तो 50 हजार और पीकर आए तो देना होगा 20 हजार जुर्माना–

by | Feb 28, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


ग्राम पंचायत पगना में भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंंध, महिलाओं ने कहा शादियों में राशन नहीं जितना लग रहा शराब–
चमाेली, 28 फरवरी 2026: चमोली जनपद के गांव-गांव में महिलाओं ने शराब के विरोध में मोर्चा संभाल दिया है। जोशीमठ, दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में शराब बंदी को लेकर महिलाएं मुखर हो रही हैं। अब नंदानगर के ग्राम पंचायत पगना गांव की महिलाओं ने भी ग्राम पंचायत में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि शादी समारोह के साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबं​धित परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा और शराब पीकर गांव में आने व माहौल बिगाड़ने पर संबं​धित व्यक्ति पर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
गांव में हुई सार्वजनिक बैठक में महिलाओं ने एकस्वर में कहा कि गांव में शराब को पूर्ण प्रतिबं​धित किया जाएगा। शराब पीने और पिलाने वाले परिवार व व्य​क्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। जरुरत पड़े तो इस कार्य में प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।
ग्राम प्रधान रमेश चंद्र खनेड़ा और महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से लोगों के घर उजड़ रहे हैं। नई पीढ़ी भी शराब के सेवन से बर्बाद हो रही है। समय रहते जनता सचेत नहीं हुई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। कहा गया कि शादी के साथ ही अन्य समारोह में खाद्य सामग्री के साथ ही शराब की भी अलग से व्यवस्था करने का रिवाज चल रहा है। यह गलत परंपरा है। इसे बदलना होगा।
क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने महिला मंगल दल की ओर से लिए निर्णय का पूरा सहयोग करने की बात कही। कहा कि गांव में नई शुरूआत हुई है। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीपा देवी, ममता देवी, विनीता, पूजा, आशा, महेशी देवी, सुशीला देवी, हरमा देवी, सुमन, पूर्व प्रधान धीरज राणा, जगमोहन सिंह, मातवर, दिगंबर, सोभन सिंह, विक्रम, अर्जुन, रमेश लाल, दिनेश के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...
error: Content is protected !!