चमोली: इन युवाओं ने भर दिया जोश, स्मित बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट और गार्गी बनीं वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर–

by | Mar 7, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पासिंग आउट परेड के बाद परिजनों ने लगाए कंधों पर सितारे–

गोपेश्वर, 07 मार्च 2026: चमोली के युवाओं में जोश और जज्बा कायम है। जनपद के होनहार युवाओं ने जनपद के साथ ही राज्य का नाम ऊंचा किया है। भारतीय सेना में गोपेश्वर निवासी स्मित बिष्ट लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जबकि ज्योतिर्मठ की गार्गी उनियाल वायु सेना में फ्लालिंग ऑफिसर बनीं हैं।

गोपेश्वर के स्मित ने भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की। शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड उनके कंधों पर सितारे सजाए गए।

गोपेश्वर निवासी स्मिथ बिष्ट ने हाईस्कूल की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर से पास की। इंटर एसजीआरआर गोपेश्वर से करने के बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। बीटेक के बाद स्मित बिष्ट ने भारतीय सेना में टेक्निकल एंट्री शॉर्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की। शनिवार को बिहार के गया में स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में 28वींपासिंक आउट परेड में स्मित बिष्ट भी शामिल हुए।

गार्गी उनियाल, भारतीय वायु सेना फ्लाइंग ऑफिसर

उसके बाद उनके पिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट और माता प्राथमिक विद्यालय लासी में शिक्षिका जया बिष्ट ने उनके कंधों पर सितारे सजाए। स्मित को सेना की 1 गोरखा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर पठानकोट में तैनाती मिली है। कांग्रेस के यूथ अध्यक्ष मुकुल बिष्ट ने कहा कि ​स्मित की उपल​ब्धि से जनपद के साथ ही राज्य का नाम ऊंचा हुआ है। ​स्मित छोटी उम्र से ही होनहार और मेहनती था। आज ​स्मित की इस कामयाबी पर गर्व का एहसास हो रहा है।

इधर, ज्योतिर्मठ नगर की बेटी गार्गी उनियाल भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। शनिवार को बेंगलुरू में एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके बाद गार्गी वायु सेना का हिस्सा बन गई। उनकी इस उपलब्धि के दौरान पिता दिनेश उनियाल और माता पूनम उनियाल भी मौजूद रहे।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!