हौसला आफजाई: ज्वाइनिंग से पहले प्रदेश के अग्निवीरों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

by | Mar 10, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अ​ग्निवीरों से किया वन टू वन संवाद, 250 अग्निवीर और पूर्व सैनिक हुए शामिल–

गैरसैंण, 10 मार्च 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गैरसैंण में प्रदेश के अग्निवीरों से वन टू वन संवाद किया और उनकी होसला आफजाई की। विधानसभा सत्र के दौरान 10 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन में प्रदेश के 250 अग्निवीर और 150 पूर्व सैनिक प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंंत्री सेना का हिस्सा बनने जा रहे अग्निवीराें में जोश भी भरेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अ​ग्निवीर हमारे देश की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे। हमारे राज्य की पहले से ही एक संस्कृति और जीवन पद्धति रही है कि हर घर का एक सदस्य सेना का हिस्सा रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी यह चल रहा है। हर नौजवान के भीतर जोश और जज्बा देखने को मिला। यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल कोठियाल के मार्गदर्शन में 700 से भी अ​धिक नौजवान अ​ग्निवीर में चयनित हुए। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अ​ग्निवीरों को सेन्य सेवा में लिया जाएगा। अ​ग्निवीराें को आरक्षण का प्राविधान भी किया गया है।

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान अग्निवीरों में उत्साह का माहौल रहा।

हाल ही में कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती आयोजित हुई थी। यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को शारीरिक, मेडिकल व लिखित भर्ती परीक्षा के लिए तैयार करता है। इस बार फाउंडेशन के चार कैंपों में 470 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया था, जिनमें से 404 युवाओं का अग्निवीर भर्ती के लिए चयन हुआ है।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!