राहत: एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें: जिलाधिकारी–

by | Mar 11, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जनपद में गैस का पर्याप्त भंडार, सुचारू रूप से हो रही एलपीजी आपूर्ति: जिलाधिकारी

चमोली/रुद्रप्रयाग 11 मार्च, 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के मध्य उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत चमोली के जिला​धिकारी गौरव कुमार और रुद्रप्रयाग के जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग एवं गैस एजेंसियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कुछ स्थानों पर गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक अफवाहें फैल रही हैं, किंतु जनपद में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।

जिलाधिकारी ने भी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे ‘पैनिकबुकिंग’ से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।उन्होनें नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचना, आधिकारिक बुलेटिन या संबंधित गैस कंपनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें।

उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनपद में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!