चमोली: गोपेश्वर कॉलेज गेट के पास मारपीट मामले में दो युवक गिरफ्तार–

by | Mar 17, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

किशन सिंह ने छह मार्च को गोपेश्वर कोतवाली में दर्ज कराई थी ​लि​खित ​शिकायत–

गोपेश्वर, 17 मार्च 2026: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पास मारपीट के मामले में गोपेश्वर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पोखरी के रडुवा गांव के किशन सिंह ने बीते 6 मार्च को कोतवाली गोपेश्वर में ​शिकायत दर्ज कराई थी। किशन ने आरोप लगाया कि ध्रुव फरस्वाण ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी है।

अगले दिन फिर कुछ युवकों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए किशन के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने सात मार्च को मामले में जय सिंह निवासी नैग्वाड़ को गिरफ्तार कर लिया था।

अब पुलिस ने इस मामले में खंपियाणा बैंड कर्णप्रयाग के साहिल डुंगरियाल और पटियालधार गोपेश्वर निवासी कनिष्क पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में एक युवक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!