चमोली: तपोवन क्षेत्र के परियोजना प्रभावितों को चारापत्ती और रोजगार का दें लाभ, कई मांगें उठी–

by | Mar 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पंचायत प्रतिनि​धियों ने जिला​धिकारी को सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन, कई मांगें उठाई, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम–

गोपेश्वर, 20 मार्च 2026: ज्योतिर्मठ विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा ढाक व समस्त परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों में एनटीपीसी, एससीसी और पीएस कंपनी की ओर से किए जाने वाले कार्यों को लेकर पंचायत प्रतिनि​धियों ने जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्योतिर्मठ प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम प्रधान ढाक मोहन बजवाल ने यह ज्ञापन जिला​धिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपेंद्रकैरणी के साथ ही ग्राम प्रधान गुलाबकोटी, कुंडीखोला, रैणी चकसुभांई, भेंटा, मेरग, सेलंग, डुंग्रा, खीरों-लामबगड़, थेंग, रैेणी, बड़ागांव, सलूड़, रेगड़ी, लंगसी, हेलंग, करछों सहित अन्य प्रभावित ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। उन्होंने निर्माणाधीन तपोवन जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्राम पंचायतों को चारापत्ती, रोजगार, मुआवजा समेत कई मांगें उठाई हैं।

कहा गया कि परियोजना निर्माण के लिए एनटीपीसी ने क्षेत्र में नाप भूमि 400 नाली और वन पंचायत की 750 नाली भूमि को परियोजना कार्य के लिए अधिग्रहित किया गया है, मगर स्थानीय लोग मायूस हैं। लोग लंबे समय से रोजगार व चारापत्ती का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं हो रही है। चेतावनी दी गई कि दस दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो एक अप्रैल से परियोजना के कार्यों को बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बजवाल ने कहा कि परियोजना में 55 प्रतिशत रोजगार बाहरी राज्यों के लोगों को दिया गया है, जबकि कंपनी की डीपीआर में साफ उल्लेख है कि 70 प्रतिशत रोजगार प्रभावित क्षेत्र के लोगों को दिया जाएगा। एनटीपीसी की ओर से प्रभावित परिवारों को चारापत्ती का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है, जबकि टीएचडीसी की ओर से प्रभावित परिवारों को प्रति तिमाही को 15 हजार रुपये दिया जाता है।

उन्होंने आवासीय भवनों को नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति देने, नाप भूमि व फसल का मुआवजा देने, ढाक गांव के लिए पेयजल योजना का लाभ दिए जाने, रैणी आपदा में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के एक सदस्य को स्थाई रोजगार देने सहित कई मांगें उठाई हैं।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!