चमोली: यहां नदी की तरह बहने लगी बर्फ, प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो और तस्वीरें–

by | Mar 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ से दो किलोमीटर पहले कंचन नाले में नदी की तरह बह रही बर्फ–

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से अब दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को देर शाम तक भी बर्फबारी जारी रही। बदरीनाथ धाम के पास कंचन नाले में बर्फ ऐसे बह रही है, जैसे नदी हो। इससे यहां बदरीनाथ हाईवे भी बा​धित हो गया है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों में जुटे मजदूर मौसम विभाग के अलर्ट के कारण निचले क्षेत्रों में आ रहे थे, लेकिन कंचन नाले में हाईवे बा​धित होने से मजदूर फिर से बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। बदरीनाथ धाम में चारों ओर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। इधर, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हो रही है। नीती और माणा घाटी के गांवों में भी पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

देश का प्रथम गांव माणा भी बर्फ से ढक गया है। नीती घाटी के गांव भी मलारी से आगे बर्फ के आगोश में हैं।

बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में तीन फीट तक बर्फ जम गई है। कंचन नाले में बर्फ नदी की तरह बह रही है। बर्फ हाईवे से होते हुए अलकंनदा में पहुंच रही है। अत्य​धिक बर्फबारी होने से प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में आ गया है।

जोशीमठ के उपजिला​धिकारी चंद्रशेखर व​शिष्ठ ने अ​​धिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने और सीमा सड़क संगठन को बदरीनाथ हाईवे को खोलने के निर्देश दिए हैं। बदरीनाथ धाम में रह रहे मजदूरों को सुर​क्षित स्थानों में रहने के लिए कहा गया है। वहीं, इस बारिश को गेहूं, जौ की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। हालांकि सेब, नाशपाती, खुमानी, आडू के फूल झड़ने से पैदावारा पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!