चमाेली: बंड क्षेत्र पीपलकोटी के लिए गौरव की खबर, किरुली गांव की आंचल बनीं मिस फेमिना उत्तराखंड–

by | Mar 22, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

क्षेत्र में खुशी का माहौल, आंचल मिस इंडिया में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

बंड क्षेत्र पीपलकोटी के किरुली गांव की आंचल फर्स्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। आंचल अब मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। आंचल की इस उपलब्धि से किरुली गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

देहरादून में आयोजित हुए फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से आंचल फरस्वाण के सिर पर फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ताज सजा।

आंचल का परिवार मौजूदा समय में देहरादून में निवास करता है। आंचल वर्तमान में देहरादून में फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं। उसके पिता रविंद्र फरस्वाण सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि मां गृहणी हैं। आंचल की उपलब्धि पर पूरे बंड क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों को उम्मीद है कि आंचल मिस इंडिया में भी जीत हासिल करके उत्तराखंड के साथ चमोली का नाम रोशन करेंगी।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!